नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात की 3 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात की 3 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात की 3 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात की 3 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    शनीवार को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए गुजरात में तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिनमें किसान सूर्योदय योजना भी शामिल है जिसके तहत राज्य के किसानों को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में राज्य के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का शुभारंभ, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का उद्घाटन और गिरनार में एक रोपवे परियोजना का उद्घाटन शामिल है।

    सबसे पहले बात करते हैं ‘किसान सूर्योदय योजना’ की। सिंचाई के लिए दिन में बिजली आपूर्ति के लिए गुजरात सरकार ने हाल ही में किसान सूर्योदय योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत, किसान सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली पा सकेंगे। राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री गिरनार में रोपवे का उद्घाटन करेंगे। शुरुआत में इसमें आठ लोगों को ले जाने की क्षमता वाले 25-30 कैबिन होंगे। पर्यटक इस रोपवे पर यात्रा करते समय गिरनार पर्वत के आस-पास के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ जुड़े पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही वो अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन की भी शुरुआत करेंगे।

    यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का 470 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया जा रहा है। विस्तार परियोजना के पूरा होने के बाद यहां बिस्तरों की संख्या 450 से बढ़कर 1251 हो जाएगी।

    यह संस्थान देश का सबसे बड़ा एकल सुपर स्पेशलिटी कार्डियक शिक्षण संस्थान भी बन जाएगा और दुनिया के सबसे बड़े एकल सुपर स्पेशिएलिटी कार्डियक अस्पतालों में से एक होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728