नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व में चर्चा का विषय बनी ट्रीमैन की सफलता की कहानी, यूएन के सेक्रेटरी जनरल सहित दिग्गजों ने दी बधाई – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

विश्व में चर्चा का विषय बनी ट्रीमैन की सफलता की कहानी, यूएन के सेक्रेटरी जनरल सहित दिग्गजों ने दी बधाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विश्व में चर्चा का विषय बनी ट्रीमैन की सफलता की कहानी

यूएन के सेक्रेटरी जनरल सहित दिग्गजों ने दी बधाई

जयपुर, जयपुर के पर्यावरणविद विष्णु लांबा का नाम देश और दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है ! मूलतः टोंक जिले के लाम्बा के  निवासी विष्णु ने एक पौधा चोर के रूप में सत्ताईस साल पहले पर्यावरण संरक्षण का काम शुरू किया था लेकिन आज ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाते हैं ! उन्होंने बिना सरकारी सहायता के लगातार जन सहभागिता से अनेक नवाचार किए और अपने गांव  को देश के प्रमुख आदर्श ग्रामों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया ! इनके प्रयासों की गूँज अब विश्व के 193 देशों में सुनाई दे रही है ! अंतर्राष्ट्रीय प्रसारक डीडब्ल्यू जर्मन ने इनकी सफलता की कहानी को आज से विश्व भर में तीस भाषाओं में दिखाना शुरू कर दिया है !
प्रथम भाग आनें पर विश्व भर से दिग्गज बधाई दे रहे है ! यूएन एन्वायरमेंटल विंग के प्रमुख एरिक सोल्हिम ने ग्लोबल वार्मिंग से निपटने और एको फ्रेंडली आजीविका प्रदान करने सहित लाम्बा की उफलब्धियों फार बधाई देते हुए लिखा कि एक बेहतर भारत और एक बेहतर दुनिया के लिए आपके सभी प्रयास विश्वशनीय और धन्यवाद के पात्र हैं,
बतादें कि संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सेक्रेटरी जनरल इरिक सोलहेम यूएन की और से पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पीएम मोदी को यूएन का सर्वोच्च पुरस्कार चैंपियन “ऑफ द अर्थ” भी पदान कर चुके है !


लाम्बा को बधाई देनें वालों में महाराष्ट्र के वन मंत्री मुनगंटीवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद दिया कुमारी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, तेलंगाना से राज्य सभा सांसद संतोष कुमार, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह सहित अनेक दिग्गज शामिल है !
केमिकल युक्त सिंदूर के स्थान पर प्राकृतिक सिंदूर हो या फिर बरगद के पत्तों से बनी पत्तल, श्री कल्पतरू संस्थान के माध्यम से ट्री मैन लाम्बा लोगों को इको फ्रैंडली रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, उनका प्रयास है कि देश के 100 गांवों को पर्यावरण की दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाकर 5 करोड़ पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित किया जाए,
इतना ही नहीं, उन्होंने जलवायु संकट से निपटने के लिए युवक-युवतियों की एक बड़ी फौज भी तैयार की है, जो पर्यावरण संरक्षण के काम में जुटी हुई है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31