नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , BIG BREAKING: केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर कहा, पापा नहीं रहे – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

BIG BREAKING: केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर कहा, पापा नहीं रहे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

BIG BREAKING: केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर कहा, पापा नहीं रहे

News

 

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के संस्थापक राम विलास पासवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। एलजेपी के अध्यक्ष व उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है, “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं… मिस यू पापा।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था> अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था। यह बात भी चिराग पासवान ने ही ट्वीट कर शेयर की थी। चिराग पासवान ने अपने उस ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया था कि आने वाले दिनों में उनके पिता का एक और ऑपरेशन किया जाना था।

चिराग पासवान ने 4 अक्टूबर के अपने ट्वीट में लिखा था, “पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। ज़रूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930