नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अतिथि व्याख्याताओं की सेवा शर्तों एवं व्यवस्था में सुधार हेतु राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अतिथि व्याख्याताओं की सेवा शर्तों एवं व्यवस्था में सुधार हेतु राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अतिथि व्याख्याताओं की सेवा शर्तों एवं व्यवस्था में सुधार हेतु राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन*

*आज दिनांक 31/01/2026 को छत्तीसगढ़ मूल निवास अतिथि व्याख्याता कल्याण संघ(संगठन/संघ का नाम) के प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ लव कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार साहू, चितरंजन साहू ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं की सेवा शर्तों में सुधार एवं वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।*
ज्ञापन में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति प्रक्रिया, कार्यकाल की अस्थिरता, अल्प मानदेय, समय पर भुगतान न होना, सामाजिक एवं शैक्षणिक सुरक्षा के अभाव जैसी प्रमुख समस्याओं की ओर महामहिम का ध्यान आकर्षित किया गया। साथ ही अतिथि व्याख्याताओं को नियमित सेवा से जोड़ने, न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित करने, पारदर्शी एवं स्थायी नीति निर्माण तथा शैक्षणिक सत्र की निरंतरता बनाए रखने की मांग रखी गई।


महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सकारात्मक पहल हेतु निर्देश देने का आश्वासन दिया।*
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि राज्य शासन शीघ्र ही अतिथि व्याख्याताओं के हित में ठोस निर्णय लेकर उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा।
*प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लव कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार साहू, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*

उक्त जानकारी बिलासपुर से अतिथि व्याख्याता आलोक चतुर्वेदी ने दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031