नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टाटा मोटर्स की सेल में बंपर बढ़ोतरी, तोड़ डाला इतने साल का रिकॉर्ड – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

टाटा मोटर्स की सेल में बंपर बढ़ोतरी, तोड़ डाला इतने साल का रिकॉर्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टाटा मोटर्स की सेल में बंपर बढ़ोतरी, तोड़ डाला इतने साल का रिकॉर्ड

News

 

नई दिल्लीः कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा है, जिसकी वजह से कंपनियों का आर्थिक बजट भी बिगड़ गया। जैसे ही अब अनलॉक डाउन की प्रक्रिया शुरू हुई तो ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री में भी रफ्तार देखने को मिली है। बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स के लिए सितंबर का महीना बेहतर रहा है। कंपनी ने सितंबर 2020 में 21,200 यूनिट्स सेल करने में कामयाबी हासिल की, वहीं पिछले साल इसी महीने यानी सितंबर 2019 में कंपनी ने सिर्फ 8,097 यूनिट सेल की थीं। इस तरह कंपनी ने 162 फीसदी की जबर्दस्त बढ़ोतरी दर्ज की।

– तोड़ा इतने साल का रिकॉर्ड

सितंबर 2020 में कंपनी ने अपना 8 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। सेल में 162 फीसदी का उछाल बीते 8 सालों में कंपनी सबसे शानदार आंकड़ा है। कंपनी ने इससे पहले सितंबर 2012 में 21,652 यूनिट्स सेल की थी।

– भारत में तीसरे नंबर पर कंपनी

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर टाटा मोटर्स ने भारत में तीसरी पोजीशन बरकरार रखी है। वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपनी चौथी पोजीशन को बरकरार नहीं रख सकी। महिंद्रा को पीछे छोड़ किआ ने चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। किआ ने हाल ही में सॉनेट लॉन्च की थी। जिसे भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले कंपनी सेल्टॉस के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। फिलहाल कंपनी भारत की चौथी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31