🖋️ राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! सिर्फ शुभकामनाओं से क्या होगा पत्रकारों का भला? पत्रकार सुरक्षा कानून आखिर कब बनेगा.?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🖋️ राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सिर्फ शुभकामनाओं से क्या होगा पत्रकारों का भला? पत्रकार सुरक्षा कानून आखिर कब बनेगा?

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता जगत के सभी सजग प्रहरी, निष्पक्ष पत्रकार, संवाददाता, छायाकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, जनहित की आवाज और लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक पत्रकार अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से समाज की समस्याओं, भ्रष्टाचार, अन्याय, शोषण और प्रशासनिक लापरवाही को सामने लाने का कार्य करता है।
लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो पत्रकार दूसरों को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करता है, जब उसी पत्रकार के साथ अन्याय, मारपीट, धमकी, अभद्रता या प्रताड़ना होती है, तब उसकी आवाज कौन उठाता है?
आखिर कब तक सवालों के घेरे में रहेगी पत्रकारों की सुरक्षा?
आज देश और प्रदेश के अनेक हिस्सों से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, धमकी, मारपीट, झूठे मामलों में फंसाने और खबरों को दबाने के लिए दबाव बनाने जैसी शिकायतें सामने आती रहती हैं।
कई बार पत्रकारों को भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने की कीमत व्यक्तिगत प्रताड़ना के रूप में चुकानी पड़ती है।
ऐसे में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर केवल बधाई संदेश देना पर्याप्त नहीं है। पत्रकारों की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना भी जरूरी है।
सरकार और व्यवस्था से कुछ सीधे सवाल?
❓ पत्रकार सुरक्षा कानून कब बनाया जाएगा?
❓ पत्रकारों के साथ मारपीट, धमकी और प्रताड़ना की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कब होगी?
❓ खबरों से नाराज होकर पत्रकारों पर दबाव बनाने और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की प्रवृत्ति पर रोक कैसे लगेगी?
❓ ग्रामीण एवं छोटे शहरों में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
❓ पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की ठोस व्यवस्था कब होगी?
❓ पत्रकारों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जांच के लिए जवाबदेह व्यवस्था कब बनेगी?
पत्रकारों को सम्मान के साथ सुरक्षा भी चाहिए!
पत्रकार सरकार के विरोधी नहीं होते और न ही किसी व्यवस्था के दुश्मन। उनका दायित्व है कि वे जनहित में सवाल पूछें, गलतियों को उजागर करें और जनता की आवाज जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाएं।
पत्रकारिता में निष्पक्षता और जवाबदेही जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान भी है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आवश्यकता इस बात की है कि सरकारें, प्रशासन, राजनीतिक दल और समाज पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल करें।
याद रखिए, जब पत्रकार की कलम भयमुक्त होगी, तभी लोकतंत्र की आवाज मजबूत होगी।
आज पत्रकारों को केवल सम्मान समारोह, माला, शॉल और शुभकामना संदेश नहीं चाहिए, उन्हें सुरक्षित माहौल, स्वतंत्र पत्रकारिता और न्याय की गारंटी चाहिए।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संकल्प लें कि पत्रकारों की आवाज दबाई नहीं जाएगी और पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ पत्रकार समाज एकजुट होकर खड़ा होगा।
🖋️ पत्रकारिता का सम्मान करें, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की समस्त पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— भूपेंद्र वैष्णव पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता, खरसिया (छत्तीसगढ़)
📕 पर्दाफाश न्यूज | CG NEWS LIVE 📕
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay #पत्रकार_सुरक्षा_कानून #पत्रकार_एकता #FreedomOfPress #JournalistSafety #PressFreedom
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





