नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी में उगते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी में उगते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी में उगते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

 

कुनकुरी, जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचकर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठी मैया और भगवान सूर्यनारायण से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

छठ घाट पर पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

📕 CG NEWS LIVE 📕

#VishnuDeoSai #KaushalyaSai #Kunkuri #ChhathPuja2026 #CGNewsLive

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30