नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया के बोतल्दा अटल रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, BNS की धाराओं में अपराध दर्ज.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया के बोतल्दा अटल रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, BNS की धाराओं में अपराध दर्ज..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया के बोतल्दा अटल रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, BNS की धाराओं में अपराध दर्ज

 

राहुल पटेल (20) और थलेश्वर पटेल (22), दोनों निवासी बोतल्दा, पुलिस की गिरफ्त में; ब्लैकमेलिंग और धन उगाही की आशंका की भी चर्चा

खरसिया/रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल पटेल (20 वर्ष) एवं थलेश्वर पटेल (22 वर्ष), निवासी बोतल्दा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70, 109 एवं 309(6) के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता शक्ति जिले की निवासी बताई जा रही है। वह अपने एक मित्र के साथ अटल रॉक गार्डन घूमने पहुंची थी। इसी दौरान कथित घटना घटित हुई।

ब्लैकमेलिंग और धन उगाही की भी चर्चा

सूत्रों से यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपियों द्वारा पीड़िता को ब्लैकमेल करने और धन उगाही किए जाने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बोतल्दा अटल रॉक गार्डन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पर्यटन स्थल पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर, बीट गार्ड के साथ मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है।

इसके बावजूद लगभग शाम 4 बजे इस तरह की कथित घटना कैसे घटित हुई? क्या सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त थी? क्या पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त निगरानी व्यवस्था है?

ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन को देना होगा।

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा केवल औपचारिक व्यवस्था नहीं, बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा और विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

📕 पर्दाफाश न्यूज | EXPOSE
अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30