किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय
अब निर्धारित सीमा से कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को प्रति एकड़ पूरी ₹13,839 की आदान सहायता मिलेगी। यह निर्णय कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक सुरक्षा और राहत प्रदान करेगा।
15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू हो रहे धान खरीदी महाअभियान में प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान का लाभ मिलेगा।
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई पात्र किसान 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसके पंजीकृत रकबे के अनुसार ₹13,839 प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। यानी किसान की वास्तविक उपज कम होने पर भी सहायता राशि में कटौती नहीं होगी।
प्रदेश में 3,100 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी की व्यवस्था की गई है और अब तक 3.50 लाख से अधिक टोकन पंजीकृत हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य, आर्थिक सुरक्षा और खेती को लाभकारी बनाने के अवसर प्रदान कर रही है। अन्नदाताओं की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
#धान_खरीदी #कृषक_उन्नति_योजना #किसान_हित #Chhattisgarh
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





