नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी: फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फैज खान अब भी फरार… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी: फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फैज खान अब भी फरार…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी: फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फैज खान अब भी फरार

विवाद शांत कराने पहुंचे अजय राजपूत पर किया था चाकू से जानलेवा हमला, वारदात के बाद बिलासपुर होते हुए नागपुर भाग गए थे दोनों आरोपी

खरसिया/रायगढ़। खरसिया के नया बस स्टैंड के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी फहीम अख्तर (23 वर्ष) को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी फैज खान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर किया था हमला

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी का फैज खान और फहीम अख्तर के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान ईशान ने अपने परिचित अजय राजपूत (25 वर्ष) को फोन कर मौके पर बुलाया। अजय जब विवाद शांत कराने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

अजय ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे घेर लिया। आरोप है कि फहीम अख्तर ने अजय को पकड़ लिया और फैज खान ने धारदार चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को पहले खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया।

नागपुर से लौटते समय पुलिस ने दबोचा

ममता ठाकुर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(3), 109, 118(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था।

पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान चौक खरसिया निवासी फहीम अख्तर क्षेत्र में देखा गया है। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह और फैज खान बिलासपुर होते हुए नागपुर चले गए थे। नागपुर से लौटकर खरसिया में अपने घर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार मुख्य आरोपी फैज खान की तलाश जारी है।

📕 पर्दाफाश न्यूज 📕 अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30