नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म…गिरफ्तार – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म…गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला सहयोगी भी गिरफ्तार


🚨 घरघोड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी को किया गिरफ्तार
🚨पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप, दोनों आरोपित भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range CG Thana Gharghoda Raigarh
रायगढ़, 09 नवंबर 2026 । जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे लाखों रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़िता को पूजा-पाठ के बहाने घरघोड़ा बुलाया और अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं, पूजा-पाठ और बिजनेस में काम दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये भी वसूल लिए। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल तथा उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30