नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया के ग्राम सूती मे राशन को लेकर बवाल,सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यलय,दो माह से चावल नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया के ग्राम सूती मे राशन को लेकर बवाल,सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यलय,दो माह से चावल नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया के ग्राम सूती मे राशन को लेकर बवाल,सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यलय,दो माह से चावल नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

खरसिया। ग्राम पंचायत सूती में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सितंबर एवं अक्टूबर माह का चावल नहीं मिलने का मामला सामने आया है। राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम सूती के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को खरसिया तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लगातार दो माह का राशन चावल अब तक नहीं मिला है। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने सोसायटी पहुंचकर राशन के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, तो वहां निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक पर राशन वितरण में लापरवाही एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन उनका अधिकार है और उन्हें सितंबर एवं अक्टूबर माह का लंबित चावल तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से सोसायटी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने तथा रिकॉर्ड और वितरण की जांच करने की मांग की है।
इस दौरान खरसिया शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष सनी पिंटू यादव ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को उनका लंबित राशन दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 10 अक्टूबर तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे आगे तहसील कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ग्राम सूती के सरपंच पति एवं खरसिया शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष सनी पिंटू यादव भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031