📕 बड़ी खबर | खरसिया/रायगढ़ 📕 पटवारियों और कथित दलालों की मिलीभगत से जमीन फर्जीवाड़े का आरोप!..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📕 बड़ी खबर | खरसिया/रायगढ़ 📕
पटवारियों और कथित दलालों की मिलीभगत से जमीन फर्जीवाड़े का आरोप!
हिस्सेदारों के नाम हटाकर बनाई चौहद्दी, करोड़ों की जमीन औने-पौने दाम में बेचने का आरोप

खरसिया/रायगढ़। जमीन के दस्तावेजों और कथित बिक्री को लेकर खरसिया क्षेत्र में गंभीर आरोप सामने आए हैं। हिस्सेदारों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड से उनके नाम हटाकर जमीन की चौहद्दी तैयार की गई और इसके बाद करोड़ों रुपये मूल्य की बेशकीमती जमीन को कथित तौर पर औने-पौने दाम में बेच दिया गया।
मामला अब एसडीएम न्यायालय तक पहुंच गया है। प्रभावित हिस्सेदारों द्वारा प्रकरण दायर कर जमीन के रिकॉर्ड, चौहद्दी, नामांतरण एवं कथित बिक्री की जांच की मांग की गई है।
कोरे चेक पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जमीन के विक्रेताओं से कोरे चेक पर हस्ताक्षर कराए गए तथा बाद में उनके बैंक खातों से कथित रूप से लाखों रुपये की राशि आहरित की गई। इस संबंध में भी संबंधित पक्षों द्वारा न्यायालय में कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
क्रेता-विक्रेता और कथित दलालों के खिलाफ मामले
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, पूरे मामले को लेकर क्रेता, विक्रेता एवं कथित दलालों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण दर्ज/विचाराधीन हैं। अब सवाल यह है कि राजस्व रिकॉर्ड में हिस्सेदारों के नाम कैसे हटे, चौहद्दी किस आधार पर तैयार हुई और जमीन की बिक्री प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही?
पूरे मामले में दस्तावेजों, राजस्व रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों/शिकायतकर्ताओं के आरोप हैं। आरोपों की पुष्टि न्यायालयीन निर्णय अथवा सक्षम जांच के बाद ही होगी। संबंधित अधिकारियों एवं अन्य पक्षों का जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
📕 पर्दाफाश न्यूज | अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





