नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚆 खरसिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर जीएम तरुण प्रकाश से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚆 खरसिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर जीएम तरुण प्रकाश से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚆 खरसिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर जीएम तरुण प्रकाश से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा

खरसिया। बिलासपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय निरीक्षण पर खरसिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। वहीं नगरवासियों एवं भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात कर खरसिया रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, डॉ. हितेश गबेल, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मी पटेल एवं साहिल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
भाजपा नेताओं ने बताया कि खरसिया रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्रियों एवं आम नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से रेलवे फाटक के बार-बार एवं लंबे समय तक बंद रहने की समस्या को उठाया गया। उनका कहना है कि मालगाड़ी गुजरने के बाद भी कई बार फाटक तत्काल नहीं खोला जाता, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और आम लोगों को परेशानी होती है।
इसके अलावा स्टेशन पर बनी सीढ़ियों के खड़े चढ़ाव के कारण बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार एवं असहाय यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए एस्केलेटर अथवा लिफ्ट लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि खरसिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का विस्तार तो किया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के अनुरूप नए शेड का पर्याप्त निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण बारिश और गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त शेड निर्माण की मांग भी जीएम के समक्ष रखी गई।
🚉 प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग
भाजपा नेताओं ने खरसिया के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख ट्रेनों के खरसिया स्टेशन पर अप/डाउन स्टॉपेज शुरू करने की मांग भी की। इनमें—
पूरी–बीकानेर एक्सप्रेस — 20472/20471
पुरी–जोधपुर एक्सप्रेस — 20813/20814
आजाद हिंद एक्सप्रेस — 12130/12129
शामिल हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा एवं डॉ. हितेश गबेल ने कहा कि खरसिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से खरसिया सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा नेताओं एवं नगरवासियों ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से सभी समस्याओं पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
📕 CG NEWS LIVE 📕

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031