नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🏠 खरसिया में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन को मिली गति सीएमओ नीतू अग्रवाल ने वार्ड 08 में किया निरीक्षण, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने हितग्राहियों से किया आग्रह.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🏠 खरसिया में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन को मिली गति सीएमओ नीतू अग्रवाल ने वार्ड 08 में किया निरीक्षण, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने हितग्राहियों से किया आग्रह..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🏠 खरसिया में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन को मिली गति
सीएमओ नीतू अग्रवाल ने वार्ड 08 में किया निरीक्षण, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने हितग्राहियों से किया आग्रह

खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को गति देने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका सीएमओ श्रीमती नीतू अग्रवाल ने पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 08 एवं तुर्रीभांटा क्षेत्र पहुंचकर पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके आवासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने हितग्राहियों से चर्चा कर अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने योजना के तहत निर्धारित अवधि में आवास निर्माण पूर्ण करने पर मिलने वाले प्रोत्साहन/बोनस की जानकारी भी हितग्राहियों को दी।
गौरतलब है कि जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। खरसिया में रक्षा बंधन के अवसर पर लगभग 65 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा भी प्रदान की गई थी। वहीं अन्य पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु राज्य सरकार को भेजा गया है।
सीएमओ श्रीमती नीतू अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए आवेदनों की स्वीकृति प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
वार्ड 08 में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के इंजीनियर निखिल जोशी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभारी दिनेश डनसेना सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930