नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 📕 पर्दाफाश न्यूज EXPOSE 📕 🚨 स्टाम्प में “पड़ी” लिखकर कोटवारी भूमि की खरीद-बिक्री का आरोप! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

📕 पर्दाफाश न्यूज EXPOSE 📕 🚨 स्टाम्प में “पड़ी” लिखकर कोटवारी भूमि की खरीद-बिक्री का आरोप!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📕 पर्दाफाश न्यूज EXPOSE 📕

🚨 स्टाम्प में “पड़ी” लिखकर कोटवारी भूमि की खरीद-बिक्री का आरोप!

रायगढ़ कलेक्टर के समक्ष शिकायत, जाँच एवं कार्रवाई के आदेश की बात सामने आई — सूत्र

खरसिया तहसील के मदनपुर, तेलीकोट, महुआपाली, खरसिया, मकरी, नहरपाली, चपले सहित दर्जनों गांवों में कोटवारी/सेवा भूमि के कथित खरीद-बिक्री के मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आरोप है कि कुछ मामलों में कोटवारी भूमि को स्टाम्प में अलग-अलग शब्दों का उल्लेख कर बेचने का प्रयास किया गया। यदि राजस्व रिकॉर्ड में भूमि सेवा भूमि/कोटवारी भूमि के रूप में दर्ज है, तो उसके हस्तांतरण की वैधानिक स्थिति की जाँच आवश्यक है।

⚖️ हाईकोर्ट के आदेशों और राजस्व कानूनों की रोशनी में कोटवारी सेवा भूमि के संबंध में भूस्वामी अधिकार, हस्तांतरण और पूर्व में किए गए विक्रय की वैधता अलग-अलग मामलों में न्यायिक एवं राजस्व परीक्षण का विषय रही है।

❓ क्रेता भी फंसे?

कथित रूप से ऐसी जमीन खरीदने वाले कई नागरिकों ने जमीन के बदले बड़ी रकम खर्च की है। यदि संबंधित भूमि का हस्तांतरण कानूनन वैध नहीं पाया जाता है, तो क्रेताओं के पैसे, कब्जे और दस्तावेजों का भविष्य क्या होगा?

🔎 अब उठ रहे बड़े सवाल

▪️ कोटवारी भूमि की खरीद-बिक्री कैसे हुई?
▪️ संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में क्या दर्ज है?
▪️ क्या रजिस्ट्री/स्टाम्प दस्तावेजों में भूमि की वास्तविक प्रकृति छिपाई गई?
▪️ संबंधित अधिकारियों एवं दस्तावेजों की जाँच हुई या नहीं?
▪️ यदि अवैध हस्तांतरण प्रमाणित होता है तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी?
▪️ प्रभावित क्रेताओं की रकम और अधिकारों की रक्षा कैसे होगी?

पर्दाफाश न्यूज इन मामलों से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, दस्तावेजों और प्रशासनिक कार्रवाई की पड़ताल कर रहा है।

📕 पर्दाफाश न्यूज 📕
अब उठेगा हर घोटाले से पर्दा… होगा पर्दाफाश।

📕क्या आपके क्षेत्र गाँव मे भी बेचीं गईं है कोटवारी जमीन कमेंट मे बताए ❓📕

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930