नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल सदस्यों संग VC में हुईं शामिल… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

उपमुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल सदस्यों संग VC में हुईं शामिल…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उपमुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल सदस्यों संग VC में हुईं शामिल

रायगढ़। पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की प्रगति सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल जिला पंचायत सदस्यों के साथ VC के माध्यम से सीधे जुड़ीं। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी साझा की गई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा जमीनी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया।

वहीं, 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ द्वितीय चरण की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930