🇮🇳 सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संकल्प 🇮🇳
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🇮🇳 सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संकल्प 🇮🇳

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई। साथ ही अभियान को सफल, व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के नगर निगम महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।
आइए, प्रधानमंत्री जी के ‘सेवा ही संकल्प, सेवा ही समर्पण’ के भाव को जन-जन तक पहुंचाते हुए सेवा और जनकल्याण के इस अभियान को सफल बनाएं। 🇮🇳🙏
📍 खरसिया
#सेवा_संकल्प_अभियान
#NarendraModi
#25YearsOfSeva
#सेवा_समर्पण
#जनसेवा
#Kharsia
#Kharisia
#Chhattisgarh
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





