नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक दिन, MSP रहेगी जारी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक दिन, MSP रहेगी जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक दिन, MSP रहेगी जारी

एमएसपी के मुद्दे पर अपनी बात दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी. सरकारी खरीद जारी रहेगी. हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं. हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- पीटीआई)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- पीटीआई)
  • राज्यसभा में ध्वनि मत से कृषि बिल पास
  • विपक्ष ने बिल के विरोध में किया हंगामा
  • एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी: पीएम

कृषि से संबंधित दो बिल राज्यसभा में पास हो गए हैं. कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को ध्वनि मत से पारित किया गया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के कृषि इतिहास में एक बड़ा दिन करार दिया है. साथ ही पीएम ने कहा कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है. संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं. यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था. संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है. इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी.’

आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘हमारे कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत है, क्योंकि इससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी. अब इन बिलों के पास होने से हमारे किसानों की पहुंच भविष्य की टेक्नोलॉजी तक आसान होगी. इससे न केवल उपज बढ़ेगी, बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे. यह एक स्वागत योग्य कदम है.’

वहीं एमएसपी के मुद्दे पर अपनी बात दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं, एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी. सरकारी खरीद जारी रहेगी. हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं. हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे.’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031