नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रग्स केस: रणवीर सिंह के साथ मुंबई स्थित घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 26 सितंबर को NCB करेगी पूछताछ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ड्रग्स केस: रणवीर सिंह के साथ मुंबई स्थित घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 26 सितंबर को NCB करेगी पूछताछ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ड्रग्स केस: रणवीर सिंह के साथ मुंबई स्थित घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, 26 सितंबर को NCB करेगी पूछताछ

ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा समन जारी होने के बाद दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं. दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी थे.

मुंबई: बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी की जांच का सामना करने मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई स्थित घर पहुंची गई हैं. उनके साथ पति रणवीर सिंह भी मौजूद रहे. दीपिका चार्टेड प्लेन से मुंबई आईं. बता दें कि एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स को समन भेजा है.

दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने 25 सितंबर को पेश होने का नोटिस भेजा था. अब खबर है कि दीपिका एनसीबी के सामने 26 सितंबर को पेश होंगी. रकुल प्रीत सिंह कल एनसीबी के सामने पेश होंगी. वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर 26 सितंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगी.

देखें एयरपोर्ट पर रणबीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण का यह वीडियो

घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

दीपिका के मुंबई पहुंचने से पहले उनके घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि दादर थाने की एक टीम को ऐहतियाती तौर पर प्रभादेवी में ‘ब्योमोंडे टावर्स’ के बाहर तैनात किया गया है, जहां 34 वर्षीय पादुकोण का अपार्टमेंट है.

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिये सम्मन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए पेशी के लिये समय मांगा है. वह शुक्रवार को पेश नहीं हो सकेंगी.

एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि प्रकाश की वाट्सऐप चैट में वह बातचीत भी शामिल है, जिसमें उन्होंने ड्रग्स को लेकर ‘डी’ नामक किसी व्यक्ति से बातचीत की थी. केन्द्रीय एजेंसी पता लगा रही है कि वह व्यक्ति कौन था.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930