नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन शिक्षा ले रहे बच्चों का होगा मूल्यांकन मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रशंसा पत्र प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा ने कलेक्टर को लिखा पत्र – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ऑनलाइन शिक्षा ले रहे बच्चों का होगा मूल्यांकन मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रशंसा पत्र प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा ने कलेक्टर को लिखा पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ऑनलाइन शिक्षा ले रहे बच्चों का होगा मूल्यांकन
मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रशंसा पत्र
प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा ने कलेक्टर को लिखा पत्र


रायगढ़, 22 सितम्बर2020/ स्कूल शिक्षा विभाग ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियों में सम्मिलित बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन प्रारंभ करने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने इसके लिए सभी कलेक्टर्स को पत्र भी लिखा है। जिसमें उल्लेख है कि छात्रों के लिए संचालित योजनाओं की वास्तविक सफलता का आंकलन किया जाना है जिससे योजना को और बेहतर बनाने में सहायता मिले। इसके लिये https://cgschool.in पर इन योजनाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों के नामों की एन्ट्री करके उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की एन्ट्री करने का प्रावधान किया गया है। बच्चों के नामों तथा मूल्यांकन की एन्ट्री करने के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा शीघ्र आयोजित किया जायेगा। मूल्यांकन की एन्ट्री अक्टूबर माह से प्रारंभ होकर प्रतिमाह की जायेगी, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का आंकलन भी किया जा सके।
शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए मिलेगा प्रशंसा पत्र

विभाग ने यह निर्णय भी लिया है कि जो शिक्षक लगातार 100 या अधिक बच्चों का मूल्यांकन जनवरी माह तक करेंगे उन्हें प्लेटिनम प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार 75 से 100 बच्चों का लगातार मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को गोल्ड प्रशंसा प्रमाण-पत्र, 50 से 75 बच्चों का लगातार मूल्यांकन करने वालों को सिल्वर प्रशंसा प्रमाण-पत्र, 25 से 50 बच्चों का लगातार मूल्यांकन करने वालों को ब्रोंज प्रशंसा प्रमाण-पत्र तथा 10 से 20 बच्चों का लगातार मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को साधारण प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। यह प्रमाण-पत्र फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में जनवरी तक किये गये कार्य के लिये दिये जायेंगे। विभिन्न जिलों, विकासखण्डों तथा संकुलों के बीच एक प्रकार की प्रतिस्पर्धा होगी एवं बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के आधार पर इन्हें फरवरी माह में प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930