नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुंबई को पीओके बताने वाले बयान पर कंगना रनौट बोलीं- मुझे ‘सीरिया’ कहना चाहिए था – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मुंबई को पीओके बताने वाले बयान पर कंगना रनौट बोलीं- मुझे ‘सीरिया’ कहना चाहिए था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंबई को पीओके बताने वाले बयान पर कंगना रनौट बोलीं- मुझे ‘सीरिया’ कहना चाहिए था

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

अब कंगना रनौट ने खुद का स्टैंड लेते हुए अपने इसी बयान को डिफेंड किया है। एक इंटरव्यू में कंगना रनौट ने कहा कि मेरा मुंह तोड़ा, मुझे हरामखोर कहा गया, तो मैंने कहा मुंबई, पीओके जैसी क्यों लग रही है। लोगों ने इसका फायदा उठाया, इकट्ठे हुए मुझे घेरा।

उन्होंने कहा, मैंने पीओके बोला, मुझे सीरिया बोलना चाहिए था। क्योंकि जब राहुल गांधी ने बोला था कि भारत सीरिया की तरह है, उनको किसी ने नहीं घेरा और न ही उनका घर तोड़ा। इन लोगों के साथ आखिर दिक्कत क्या है।

बता दें कि कंगना रनौट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लेकर कहा था कि वह मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा था, ‘संजय राउत, शिवसेना के लीडर ने मुझे खुली धमकी दी है कि मैं मुंबई वापस न आऊं, मुंबई में आजादी की पेंटिंग्स और खुली धमकी, मुंबई पीओके जैसी क्यों लग रही है।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930