नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर की रिया एक्का बनी मिस इंडिया….आदिवासी अंचल का नाम किया रोशन…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जशपुर की रिया एक्का बनी मिस इंडिया….आदिवासी अंचल का नाम किया रोशन….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर की आदिवासी स्टूडेंट रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित ग्लैमर इवेंट में मिस इंडिया का खिताब हासिल की है। बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही रिया एक्का ने 50 प्रतिभागियों को हराकर जीत का ताज हासिल की है। दरअलसल, मूलतः जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के डगडऊवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रिया एक्का कॉलेज स्टूडेंट है और बिलासपुर के सरकंडा में रहकर पढ़ाई करती है।

बचपन से ही रिया की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ फैशन में भी रही है। अब वह फैशन के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। रिया एक्का प्रयास पब्लिक स्कूल से 12 वीं पास करने के बाद बिलासपुर में निजी कॉलेज में पढ़ती है। उसे शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। वह पहले भी कई एल्बम में काम कर चुकी है। साल 2020 में रिया एक्का मिस सरगुजा चुनी जा चुकी है।

50 प्रतिभागियों में रिया को मिला
खिताब रिया ने बताया कि इस फैशन और मॉडल इवेंट में उसके अलावा 50 प्रतिभागी शामिल हुईं थीं। कैटवॉक रैंप में रिया ने अपनी स्टाइल और पैशन से आयोजकों का दिल जीत लिया। इस खिताब को हासिल करने के साथ ही रिया का हौसला बढ़ा है और अब वह मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना।

कम्पीटिशन में ये थे जजेस
इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ, इसमें बतौर जज एक्टर, मॉड और रियालिटी शो के विनर प्रिंस नरूला, एक्ट्रेस युविका चौधरी, एक्टर व्योमेश कॉल और रोडीज विनर, एक्टर और मॉडल अरुण शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने रिया को यह खिताब दिया।

आर्मी में मेजर हैं पिता, मां हैं पंचायत सचिव
रिया एक्का ऐसे क्षेत्र से आती है, जहां आज भी रूढ़िवादी परंपरा के लोग रहते हैं और लड़कियां घर से बाहर निकलकर कुछ करने की सोच भी नहीं सकती। दरअसल, इस आदिवासी इलाके में सबसे ज्यादा ह्यूमन ट्रैफिकिंग भी होती है। ऐसे में रिया को अपने परिवार और खासकर माता-पिता का भरपूर सपोर्ट मिला। उनके पिता आर्मी में मेजर है और मां ग्राम पंचायत की सचिव हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031