नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा से मुंबई जा रही दो युवतियों को आईजी डांगी ने दिलाई सुरक्षा… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरबा से मुंबई जा रही दो युवतियों को आईजी डांगी ने दिलाई सुरक्षा…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा से मुंबई जा रही दो युवतियों को आईजी डांगी ने दिलाई सुरक्षा

बिलासपुर 19 अक्टूबर। कोरबा से मुंबई जा रही दो युवतियों को ट्रेन में युवक परेशान करने लगे। युवतियों ने रात नौ बजे इसकी जानकारी आईजी रतनलाल डांगी को टि्वटर पर दी। आइजी ने मामले की जानकारी मुंबई जीआरपी को टि्वटर पर देकर मदद करने कहा। आइजी के ट्वीट करते ही जीआरपी ने कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी ने युवकों को दूसरी बोगी में भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी आइजी को ट्वीट कर दी है।

घटना सोमवार रात की है। आइजी रतनलाल डांगी के टि्वटर अकाउंट पर कोरबा की रहने वाली युवतियों ने एक युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत की। युवतियों ने ट्वीट में अपना बोगी और बर्थ नंबर भी बताया। साथ ही मोबाइल नंबर भी दिया। इस पर आइजी ने जीआरपी मुंबई के टि्वटर अकाउंट पर इसकी पूरी जानकारी दी। साथ ही युवतियों की मदद करने कहा। मैसेज मिलने के बाद मुंबई जीआरपी सक्रिय हो गई।

ट्रेन में तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को इसकी जानकारी देकर युवतियों की मदद करने कहा गया। जवानों ने बोगी में जाकर युवतियों से पूछताछ की। साथ ही युवक को दूसरी बोगी में भेज दिया। एक घंटे के भीतर ही जीआरपी ने आइजी रतनलाल डांगी के टि्वटर अकाउंट में युवतियों की शिकायत पर कार्रवाई का ब्योरा दिया। साथ ही घटना की सूचना देने के लिए धन्यवाद दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930