नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *📕अपनी मर्यादा भूले IAS अफसर महिला पत्रकार को भेजा आपत्तिजनक स्टिकर-पत्रकार ने कराया मामला दर्ज* *📕IAS अधिकारी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज करायी शिकायत, ये है मामला*…पढ़े पूरी खबर…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*📕अपनी मर्यादा भूले IAS अफसर महिला पत्रकार को भेजा आपत्तिजनक स्टिकर-पत्रकार ने कराया मामला दर्ज* *📕IAS अधिकारी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज करायी शिकायत, ये है मामला*…पढ़े पूरी खबर….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕अपनी मर्यादा भूले IAS अफसर महिला पत्रकार को भेजा आपत्तिजनक स्टिकर-पत्रकार ने कराया मामला दर्ज*

*📕IAS अधिकारी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज करायी शिकायत, ये है मामला*

केरल- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी द्वारा महिला पत्रकार को वॉट्सऐप पर अनुचित स्टीकर भेजना महंगा पड़ गया और अब वे कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी द्वारा महिला पत्रकार को वॉट्सऐप पर अनुचित स्टीकर भेजना महंगा पड़ गया और अब वे कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। मामला केरल का है, जहां इस मामले में पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत पर आईएएस अधिकारी एन प्रशांत के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज लिया है।

बता दें कि पत्रकार ने किसी विषय पर आधिकारिक प्रतिक्रिया जानने के लिए अधिकारी से संपर्क किया था।

पुलिस के मुताबिक, फरवरी में घटी इस घटना के संबंध में कानूनी सलाह लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 लगायी गई है।

केरल स्टेट इनलैंड नैविगेशन कॉर्पोरेशन (केएसआईएनसी) के प्रबंध निदेशक प्रशांत इस साल की शुरुआत में एक राजनीतिक विवाद में भी उलझ गये थे। विवाद निगम द्वारा गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद शुरू हुआ था।

एक स्थानीय दैनिक की महिला संवाददाता ने प्रशांत को संदेश भेजकर अपना परिचय दिया था और विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी फैल गया, जिसमें पत्रकार ने लिखा है कि क्या एक खबर के संबंध में आपसे बात करने का यह सही समय है।

इसके जवाब में प्रशांत ने केवल एक स्टीकर भेज दिया। जब पत्रकार ने लिखा कि खबर आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी और उन्हें विवाद के संबंध में बयान देना चाहिए तो अधिकारी ने एक अनुचित और अश्लील स्टीकर भेज दिया।

केरल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। राज्य सरकार ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी के कथित दुर्व्यवहार के लिए उनके खिलाफ जांच का आदेश मई में दिया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728