नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव , वैक्सीन के उपयोगिता पर लोगों ने उठाये सवाल।* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव , वैक्सीन के उपयोगिता पर लोगों ने उठाये सवाल।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वैक्सीनेशन की दो डोज लगवाने के बाद जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव , वैक्सीन के उपयोगिता पर लोगों ने उठाये सवाल…

 

जांजगीर।

जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने के लिए कहा है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। खास बात यह है कि आईएएस अफसर वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे। इसके तीन दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वैक्सीन को लेकर सवाल फिर खड़े होने लगे हैं।

 

दरअसल, कलेक्टर यशवंत कुमार को कोरोना की पहली वैक्सीन 8 फरवरी को लगी थी। इसके बाद अगली डोज उन्होंने 8 मार्च को ली। इसके तीन दिन बाद गुरुवार को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एहतियात के तौर पर उनके परिसर के सभी सदस्यों को भी कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कलेक्टर यशवंत कुमार को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31