नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ट्रैक्टर रैली हिंसा: हरकत में दिल्ली पुलिस; योगेंद्र यादव, गुरनाम चढ़ूनी समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता…

 

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव, गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इस दौरान एक वीडयो वायरल हो रहा है जिसमें योगेंद्र यादव, गुरनाम चढ़ूनी पर किसानों का भड़काने का आरोप लगा है।

दिल्ली पुलिस की ‘एफआईआर में (किसान ट्रैक्टर रैली के संबंध में एनओसी के उल्लंघन के लिए) किसान नेता दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह उग्रा के नाम है। FIR में BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी नाम है। इनके अलावा योगेंद्र यादव, गुरनाम चढ़ूनी के नाम भी एफआईआर में हैं।’

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’ अब तक 22 एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ‘हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैत), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी।’

किसानों ने दिल्ली में किया बवाल

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा तय रूट के अलावा अन्य मार्गों पर भी रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आईटीओ मार्ग पर तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने पुलिस वालों को ट्रैक्टर से कुचलने की भी कोशिश की। किसानों की इस हिंसक प्रदर्शन में 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। जिनमें कई हालात गंभीर है।

इसके अलावा किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने लाल किला पहुंचकर तिरंगे का अपमान किया था और इस दौरान अपना झंड़ा फहराया था। जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728