नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Saptahik Rashifal (7 to 13 December): साप्ताहिक राशिफल, इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, छात्र और व्यापारियों को मिलेगी खुशखबरी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Saptahik Rashifal (7 to 13 December): साप्ताहिक राशिफल, इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, छात्र और व्यापारियों को मिलेगी खुशखबरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Saptahik Rashifal (7 to 13 December): साप्ताहिक राशिफल, इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, छात्र और व्यापारियों को मिलेगी खुशखबरी

Saptahik Rashifal (7 to 13 December): आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

इस सप्ताह में गोचर ग्रहों में शनि तथा गुरू दोनों मकर राशि में सूर्य बुध केतु तथा शुक्र चार ग्रह वृश्चिक राशि में मंगल मीन राशि में तथा राहु वृष राशि में वक्रीय रहेगा। बुध तथा सूर्य दोनों ही ज्येष्ठा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। सूर्य दक्षिणायन व हेमंत ऋतु।

दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वभाविक है।

हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal:  7 to 13 Decemberलेकर आए हैं।

ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…

मेष (Aries) लग्न राशिः 

मेष लग्न के जातकों के अष्ठम में चार ग्रहों की युति से शत्रुता बढ़ेगी तथा शत्रु अपमान करने की कोशिश करेंगे। व्यापार तथा व्यवसाय तथा व्यापार में भी लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा व प्यार तथा रोमांस में कोई भी बाधा का योग नहीं बन रहा है।

वृष (Taurus) लग्न राशिः

 इस लग्न के जातकों को संपत्ति तथा विनियोग से आय तथा बच्चों को सफलता हासिल होने का योग बनेगा। मित्रों पर खर्च होगा तथा व्यापार की साझेदारी में हानि हो सकती है। जातक की पीछे से आलोचना तथा बुराई होगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता हासिल होगी।

मिथुन (Gemini) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ तथा सेवा में होने पर नौकरों द्वारा विरोध किये जाने का योग बनेगा। जीवनसाथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा तथा प्यार व रोमांस में सफलता हासिल होगी। नशे से बचे अन्यथा अवसाद से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) लग्न राशिः

कर्क लग्न वाले जातकों के जीवनसाथी को कष्ट मानसिक तनाव तथा व्यर्थ यात्राएं करने का योग बनेगा। व्यापार तथा व्यवसाय में भाग्य काम करेगा तथा आय बढ़ेगी। ब्च्चों को परीक्षायों में असफलता तथा उनसे उनसे वाद-विवाद हो सकता है। प्यार तथा रोमांस में भी असफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह (Leo) लग्न राशिः 

इस लग्न वालों की आय तथा संपत्ति बढ़ने का योग बनेगा। घर में असांति का माहौल रहेगा। वाहन से चोट-चपेट या दुर्घटना हो सकती है। प्यार तथा रोमांस में सफलता हासिल होगी। कभूमि तथा जायदाद का लाभ व गृह-निर्माण हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या (Virgo) लग्न राशिः

कन्या लग्न वालों को अपमानित होने एवं बच्चों की असफलता का सामना करना पड़ सकता है। सेवा वाले जातकों का स्थान परिवर्तन का योग बनेगा तथा धन लाभ व पराक्रम में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार व रोमांस में असफलता हासिल होगी।

तुला (Libra) लग्न राशिः

इस लग्न वालों को अपयश तथा सुखों में कमी होगी। विनियोग से हानि हो सकती है। जीवनसाथी किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकता है। छोटी यात्रा का योग बनेगा। व्यापार तथा व्यवसाय से आय बढ़ेगी व सेवा वाले जातकों का दबदबा बढ़ने का योग बनेगा। घर में अशांति का वातावरण कभी भी बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः 

इस लग्न के जातकों को कार्यों में सफलता प्रमोशन राज्य लाभ व स्तानांतरण का योग बनेगा। जीवनसाथ से मतभेद होगा तथा बच्चों को सफलता मिेलेगी। व्यापार पेशे से लाभ होगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता मिलेगी तथा स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

धनु (Sagittarius) लग्न राशिः

साझेदारी तथा व्यापार में फायदा का योग बनेगा, लेकिन विनियोग से हानि हो सकती है। स्थानांतरण की संभावना रहेगी। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ व यात्रा होगी। शत्रुओं की पराज्य होगी तथा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों की व्यापार से आय तो बढ़ेगी लेकिन मित्रों का असहयोग रहेगा। किसी निकट संबंदी को पीड़ा या कष्ट होने का योग बनेगा। भाईयों में वाद-विवाद बढ़ सकता है। परीक्षाओं में असफलता का योग बनेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा तथा प्यार व रोमांस में धोखा होगा।

कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः

इस लग्न के जातकों के व्यापार तथा सेवा में कार्य बनते-बनते बिगड़ने का योग बनेगा। स्थायी संपत्ति भूमि आदि में निवेश का विचार आएगा। यात्रा के दौरान चोट-चपेट लग सकती है। स्त्री तथा पुत्र को कष्ट हो सकता है। शत्रुता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार तथा रोमांस में सफलता हासिल होगी।

मीन (Pisces) लग्न राशिः

इस लग्न के जातक को धन लाभ तथा सुख का अहसास होगा। धार्मिक कामों में अरूचि तथा कुसगति में  लिप्तता हो सकती है। स्त्री तथा मशीनरी से लाभ होने का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार व रोमांस में कपट हो सकती है। घर में शांति बनी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031