नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

News

नई दिल्‍ली: कृषि कानून के विरोध में किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि भारत ‘बंद’ शांति से हो और कोई अप्रिय घटना न हो।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को किसान संघों द्वारा समर्थित और विपक्षी दलों द्वारा समर्थित भारत बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी करने को कहा है, ताकि देश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। एक देशव्यापी एडवाजरी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्वास्थ्य और सोशल डिस्‍टेंसिंग के संबंध में जारी किए गए कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

किसानों यूनियन ने साफ किया है कि वह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रखेंगे। कई विपक्षी दलों ने अखिल भारतीय हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और पीएजीडी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित प्रमुख नेताओं ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर भारत बंद का समर्थन किया और केंद्र से प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने का दबाव बनाया है।

‘भारत बंद’ में भाग नहीं लेंगे व्यापारी, परिवहन निकाय

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कल ‘भारत बंद’ में भाग नहीं लेने की घोषणा की है। दोनों संघों ने केंद्र और किसानों को बातचीत में शामिल होने और जल्द से जल्द मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा।

सीएआईटी और एआईटीडब्ल्यूए द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि ऐसे समय में जब सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, किसी भी बंद का आयोजन करना उचित नहीं है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि वार्ता के बीच बातचीत होगी। सरकार और किसान नेता किसी समाधान पर पहुंचेंगे।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930