नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Bigg Boss 14: शो में बस इतने दिनों का होगा राधे मां का सफर, खुलासे से फैंस हुए शॉक – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Bigg Boss 14: शो में बस इतने दिनों का होगा राधे मां का सफर, खुलासे से फैंस हुए शॉक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Bigg Boss 14: शो में बस इतने दिनों का होगा राधे मां का सफर, खुलासे से फैंस हुए शॉक

News

 

 

मुंबई। बिग बॉस 14 शुरुआत से पहले ही काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहा है। फैंस में शो के कन्टेस्टेंट्स को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। इसी बीच कलर्स टीवी ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था जिससे ये खुलासा हुआ था कि राधे मां बीबी हाउस में बतौर कन्टेस्टेंट एंट्री ले चुकी हैं। लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि राधे मां इस शो का हिस्सा महज 1 हफ्ते के लिए ही रहेंगी।

एक न्यूज पोर्टल की मानें तो राधे मां बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट जरूर आ रही हैं, लेकिन एक ही हफ्ते के बाद वे घर से विदा ले लेंगी। अगर ऐसा होता है तो ये उन तमाम दर्शकों को उदास कर देगा जो उन्हें इस घर में लंबे समय तक देखना चाहते थे।

दरअसल हर कोई देखना चाहता है कि विवादों में घिरी राधे मां दर्शकों का शो में कैसे मनोरंजन करेंगी। लेकिन लेटेस्ट खबरों के मुताबिक राधे मां देश के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा तो बन रही हैं, लेकिन सिर्फ एक हफ्ते के लिए।

हाल ही में टीवी चैनल कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में बिग बॉस हाउस में राधे मां जबरदस्त एंट्री लेती दिखाई दी थीं।

राधे मां लाल रंग की ड्रेस में सजी धजी नजर आईं थी। साथ ही उनके हाथ में त्रिशूल भी देखने को मिला । शो में उनकी एंट्री के दौरान उनके साथ कुछ लोग भी दिखाई दिए। राधे मां की एंट्री के साथ बिग बॉस ने उनका घर में जबरदस्त स्वागत भी किया।

इस वीडियो को शेयर कर कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा,’बरसेगी किसकी कृपा इस शनिवार बिग बॉस के घर में? बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर, 3 अक्टूबर शनिवार रात 9 बजे।’ इस वीडियो में राधे मां कहती नजर आ रही हैं, ”ये घर हमेशा बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31