नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना से हुए संक्रमित, कोई लक्षण नहीं

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि वेंकैया नायडू कोविड-19 से संक्रमित हैं. उनमें लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है.

ट्वीट में कहा गया है, ”भारत के उपराष्ट्रपति की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने आज सुबह रूटीन टेस्ट करवाया था. उन्हें कोई लक्षण नहीं है और बिल्कुल ठीक हैं. होम क्वॉरंटीन में हैं. वेंकैया नायडू की पत्नी उषा नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.”

 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गयी है. वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 96,318 पर पहुंच गया है.

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है. इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728