IPL 2020: सुपर ओवर में बैंगलोर ने मुंबई से जीता मुकाबला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
IPL 2020: सुपर ओवर में बैंगलोर ने मुंबई से जीता मुकाबला
नई दिल्लीः आईपीएल 13वें सीजन के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियस को सुपर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। सुपर ओवर में मुंबई ने एक विकेट पर 7 रन बनाये, जबकि आरसीबी ने बिना कोई विकेट खोये इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। इससे पहले आरसीबी के लक्ष्य 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाया। इस तरह मैच टाई पर खत्म हुआ।
मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने 58 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्कों की मदद से 99 रन बनाये। इसके अलावा किरोन पोलार्ड ने 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space