Bihar Election 2020: आज हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
![](https://pardafash.in/honodig/uploads/2022/12/screen2.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Bihar Election 2020: आज हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
![News](https://media.news24online.com/static_dev/static_root/media/2020/09/25/ffe54dae-0c16-454d-93e1-10dbbc05b54d.jpg)
नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज बिहार चुनाव की तारीखों की करेगा। दुनिया भर में कोरोना वायरस संकट के बीच होने वाला यह पहला बड़ा राज्य चुनाव है।
बिहार में 29 नवंबर तक 243 सदस्यीय सीटों वाली विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव इस बार अक्टूबर के मध्य में और कम के कम चरणों में होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। वह चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरेंगे। जबकि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस उन्हें चुनौती देंगे।
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, भाजपा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल है, जिसने हाल ही में विपक्षी गठबंधन से किनारा कर लिया।
नीतीश कुमार ने भी 2015 के चुनाव के बाद से पाला बदला है। उन्होंने राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और कांग्रेस के साथ मिलकर पिछली बार चुनाव लड़ा था। 2013 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने से नीतीश नाराज थे और वह एनडीए से अलग हो गए थे।
लेकिन दो साल के भीतर नीतीश कुमार ने लालू यादव और कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए दोबारा भाजपा के साथ गठबंधन करते हुए प्रदेश में सरकार बना ली।
पिछले तीन सालों में भाजपा के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन बिना किसी परेशानी के चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री अमित शाह भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि इन चुावों में नीतीश कुमार बिहार में एनडीए का नेतृत्व करेंगे।
हालांकि अभी भी एनडीए में बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा है, क्योंकि चिराग पासवान ने खुलकर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space