जनजातीय गौरव दिवस-2026 की तैयारियों की स्मृति ईरानी ने की समीक्षा, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी..
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
📕 बड़ी खबर | धरमजयगढ़ 📕
जनजातीय गौरव दिवस-2026 की तैयारियों की स्मृति ईरानी ने की समीक्षा, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
धरमजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस-2026 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने धरमजयगढ़ में समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनजातीय समाज की व्यापक सहभागिता एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, श्री केदार कश्यप जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
📍 स्थान : धरमजयगढ़, जिला रायगढ़
📕 पर्दाफाश न्यूज़ | बड़ी खबर 📕
#JanjatiyaGauravDiwas2026 #SmritiIrani #BirsaMundaJayanti #Dharamjaigarh #Chhattisgarh
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





