नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚩 खरसिया में 134वें वर्ष का श्री अखंड राम सप्ताह 1 अक्टूबर से.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

🚩 खरसिया में 134वें वर्ष का श्री अखंड राम सप्ताह 1 अक्टूबर से..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🚩 खरसिया में 134वें वर्ष का श्री अखंड राम सप्ताह 1 अक्टूबर से

खरसिया। परम सौभाग्य एवं प्रभु श्रीराम की असीम कृपा से श्री अखंड राम सप्ताह के 134वें वर्ष का पावन आयोजन 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा।
आयोजन श्री हनुमान मंदिर, गंज बाजार, खरसिया में होगा। इस दौरान साप्ताहिक अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर राम नाम का संकीर्तन करेंगे।
आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर “सीता-सीता, राम-राम, राधे-राधे, श्याम-श्याम” के मंगलमय उद्घोष के साथ राम नाम संकीर्तन में सहभागी बनने और धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि राम नाम की इस अखंड ज्योत को निरंतर प्रज्वलित रखते हुए पूरे खरसिया को भक्तिमय एवं राममय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान सेवा समिति एवं श्री सियाराम सखा मंडल, गंज बाजार खरसिया द्वारा किया जा रहा है।
🚩 प्रेम से बोलिए—जय सियाराम! 🚩

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930