नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सस्ते हुए Samsung के धमाकेदार स्मार्टफोन्स, दामों में 500 से लेकर 1500 रुपए तक की कटौती – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सस्ते हुए Samsung के धमाकेदार स्मार्टफोन्स, दामों में 500 से लेकर 1500 रुपए तक की कटौती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सस्ते हुए Samsung के धमाकेदार स्मार्टफोन्स, दामों में 500 से लेकर 1500 रुपए तक की कटौती

Samsung ने अपनी कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 के दाम को 500 रुपए कम किया गया है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमतें 1,500 रुपए घटी हैं। अब Samsung Galaxy A71 को 29,499 रुपए में खरीदा जा सकता है जबकि पहले इस हैंडसेट की कीमत 29,999 रुपए थी।

Samsung Galaxy A51 के दाम में 1,500 रुपए तक की कटौती हुई है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 24,499 रुपए में बेचा जाएगा। इससे पहले इनकी कीमत क्रमशः 23,999 रुपए और 25,999 रुपए थी।

Galaxy M01 Core और Galaxy M01s सस्‍ते हो गए हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन की कीमत 500 रुपए घटा दी है। नई कीमत सैमसंग की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। Galaxy M01 Core और Galaxy M01s को जुलाई में लॉन्‍च किया गया था।

कीमत में कटौती के बाद Samsung Galaxy M01s को अब 9,499 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसका दाम 9,999 रुपए था। यह स्‍मार्टफोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, वहीं Samsung Galaxy M01 Core के 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 5,499 रुपए की बजाय अब 4,999 रुपए में
जबकि 2 जीबी रैम वेरियंट को 6,499 रुपए की जगह 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यह सभी जानकारी सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट की प्राइज लिस्टिंग के अनुसार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031