नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, SBI से एमओयू – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, SBI से एमओयू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, SBI से एमओयू

छत्तीसगढ़ सरकार नए साल पर अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे रही है.

CG GOVT MOU WITH SBI

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को सौगात

रायपुर:छत्तीसगढ़ केनियमित सरकारी कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा कदम उठा रही है. साय सरकार और एसबीआई के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा.

बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता बीमा और 10 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा. खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा. इसके अलावा एसबीआई रुपे कार्ड पर 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी मिलेगा. स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है. एसबीआई के साथ यह एमओयू कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है-ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़

22 दिसंबर को हुआ एमओयू 

यह एमओयू 22 दिसंबर 2025 को वित्त सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस समझौते से राज्य के नियमित कर्मचारियों को न सिर्फ बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी सुनिश्चित होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728