नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खुशखबरी, इस राज्य में निकलने वाली हैं 1.2 लाख से ज्यादा नौकरियां… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खुशखबरी, इस राज्य में निकलने वाली हैं 1.2 लाख से ज्यादा नौकरियां…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खुशखबरी, इस राज्य में निकलने वाली हैं 1.2 लाख से ज्यादा नौकरियां…

नई दिल्ली। कर्नाटक की नई औद्योगिक नीति से राज्य  में 2023 तक मोबाइल उत्पादन मूल्य के हिसाब से 30,000 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच जाएगा और 1.2 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। मोबाइल हैंडसेट और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के संगठन आईसीईए ने रविवार को यह कहा।
कर्नाटक सरकार ने अगस्त में नई औद्योगिक नीति (एनआईपी) 2020-25 पेश की। इसमें मोबाइल विनिर्माण को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।
इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने कहा कि 5 साल की नीति अवधि के दौरान उत्पादन से संबंधित सालाना कारोबार का एक प्रतिशत प्रोत्साहन जैसी विशिष्ट नीतिगत पहल स्वागतयोग्य है और साहसिक कदम है।
आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेन्द्रू ने कहा कि हमें भरोसा है कि इस प्रकार की पहल से ईएसडीएम (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को गति मिलेगी। देश में मोबाइल उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी फिलहाल 1 से 1.5 प्रतिशत (2,500 करोड़ रुपए) है। इसके 2023 तक 7 प्रतिशत या 30,000 करोड़ रुपए के ऊपर पहुंच जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इससे 2023 तक 1.2 लाख नौकरियों का भी सृजन होगा।
नई औद्योगिक नीति में स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क की अदायगी का प्रावधान है। इसके अलावा भूमि रूपांरतण शुल्क, बिजली शुल्क की वापसी और विद्युत शुल्क से छूट का प्रावधान किया गया है।
आईसीईए के श्रम और मानव संसाधन समिति के चेयरमैन और विस्ट्रोन इंडिया के प्रबंध निदेशक सुदिप्तो गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक सरकार की नई औद्योगिक नीति 2020-25 काफी सकारात्मक नीति है। यह कई महत्वपूर्ण श्रम सुधारों से जुड़े मुद्दों का समाधान करती है।
इसमें महिला कर्मचारियों के लिये काम के लेकर समय पाली, ओवरटाइम घंटे आदि शामिल हैं। इन उपायों से कर्नाटक देश में कारोबार सुगमता के मामले में अगुवा होगा। (भाषा)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031