नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया की सुगंधी राठौर पहुंची राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में…खरसिया का नाम किया रोशन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया की सुगंधी राठौर पहुंची राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में…खरसिया का नाम किया रोशन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया की सुगंधी राठौर पहुंची राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में♦

खरसिया। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग जूनियर सिनियर का आयोजन रोहतक हरियाणा की एमडीयू यूनिवर्सिटी में 29 से 2 सितंबर तक आयोजित है। जिसमें खरसिया के लालबहादुर शास्त्री शासकीय उत्तचर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा सुगंधी राठौर छत्तीसगढ़ की टीम से ग्रोलिंग कुस्ती में भाग लेने रोहतक हरियाणा पहुंच चुकी हैं।

रमेश राठौर की लाड़ली सुंगधी ने कोच चिंतामणि चक्रधारी के साथ राज्य स्तर प्रतियोगिता रायपुर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। ऐसे में यह खिलाड़ी प्रथम प्रयास में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम में चयनित हुईं। खिलाड़ी सुगंधी के रोहतक पहुंचने पर ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के महासचिव बिरजू शर्मा ने सुगंधी को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। वहीं सुगंधी के साथ छत्तीसगढ़ के सचिव के हेमंत कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर कार्तिक स्वामी, महिला राष्ट्रीय निर्णायक अंतरा सारथी एवं राहुल डहरिया भी गए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर सुगंधी के माता-पिता के साथ विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक पी.खलको तथा प्राचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने सुगंधी को शुभकामनाएं दी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031