नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध-कलेक्टर श्री भीम सिंह – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध-कलेक्टर श्री भीम सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध-कलेक्टर श्री भीम सिंह

रायगढ़, 24 सितम्बर2020/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड अस्पतालों और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड और आगामी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन सिलेण्डरों की आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रिक्त बेड की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये और प्रतिदिन जारी होने वाले हेल्थ मीडिया बुलेटिन में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये कोविड अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में कुल रिक्त बेड की संख्या और ऑक्सीजन सुविधायुक्त रिक्त बेड की संख्या पृथक-पृथक प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये हर तरह के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों तथा जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है उनके लिये भी ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कालेज के आईसीयू प्रभारी डॉ. लकड़ा को निर्देशित किया कि 300 ऑक्सीजन सिलेण्डरों का स्टॉक नियमित रूप से उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करें इसके लिये अलग-अलग आपूर्ति कर्ता संस्थानों को निर्देशित किया गया है और प्रतिदिन उपयोग होने वाले सिलेण्डरों की पुन: रिफिलिंग और आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिये मेडिकल कालेज के डॉक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नर्सेस स्टाफ की कमी दूर करने के लिये पूर्व में की गई नियुक्ति में प्रतीक्षा सूची में शेष बचे उम्मीदवारों की नियुक्ति करें और शार्ट नोटिस के आधार पर अतिरिक्त नर्सिग स्टाफ को भी नियुक्त करें साथ ही जिन निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है वहां की आवश्यकता के अनुसार डॉक्टर्स, नर्सिग स्टाफ तथा वार्ड ब्वाय उपलब्ध करायें इसके लिये आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसियेशन) के माध्यम से डॉक्टर्स की सेवायें प्राप्त करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रत्येक अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये आरक्षित करने के निर्देश दिये गये है। इस आरक्षित बेड में ऑक्सीजन सुविधायुक्त 50 प्रतिशत बेड भी आरक्षित रखने होंगे और जिले में संचालित अस्पतालों को शासन के आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता संस्थानों तथा निजी अस्पतालों के प्रबंधक उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930