नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फ़ैसला # छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को पोस्को कोर्ट ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

फ़ैसला # छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को पोस्को कोर्ट ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को पोस्को कोर्ट ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

शाजिद ने छह साल की मासूम को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. ये घटना उस वक्त हुई जब बच्ची पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी. पोस्को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुये शाजिद को 25 साल जेल की सजा सुनाई.

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर की पोस्को कोर्ट ने गुरुवार को बलात्कार के एक मामले में आरोपी को 25 साल का कारावास और 50 हज़ार रुपये का आर्थिक दण्ड लगाया है.

छह साल की मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग तीन साल पूर्व शाजिद नाम के एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार उस समय बनाया था, जब मासूम बच्ची अपने घर से पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी. उसी समय आरोपी शाजिद ने मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल मे ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था.

पोस्को कोर्ट ने सुनाई  सजा

वहीं, पीड़ित बच्ची के परिजनों ने घटना के बाद आरोपी शाजिद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था. तभी से आरोपी जेल में बंद था. अब पोस्को कोर्ट ने आज आरोपी शाजिद को 25 साल का कारावास और 50 हज़ार रुपये का आर्थिक दण्ड की सज़ा सुनाई है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930