नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , IPL का मजा होगा दुगुना, रिलायंस JIo क्रिकेट प्ले अलॉन्ग के साथ मिलेगा हर बॉल पर इनाम जीतने का मौका – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

IPL का मजा होगा दुगुना, रिलायंस JIo क्रिकेट प्ले अलॉन्ग के साथ मिलेगा हर बॉल पर इनाम जीतने का मौका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

IPL का मजा होगा दुगुना, रिलायंस JIo क्रिकेट प्ले अलॉन्ग के साथ मिलेगा हर बॉल पर इनाम जीतने का मौका

नई दिल्ली। हर चौके-छक्के के साथ घरों से उठने वाला शोर बता देता है कि IPL शुरू हो गया है। क्रिकेट का यह महाकुंभ 53 दिनों तक चलेगा। बड़ी संख्या में दर्शक टीवी सेट्स से चिपके रहेंगे। कंपनियां भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती। IPL में खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शक भी मैच में अपना खेल दिखा सकें, इसके लिए रिलायंस जियो ने अपनी ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’ लॉन्च किया है।
‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’ दरअसल क्रिकेट मैच के साथ चलने वाला एक गेम है जिसमें जियो ग्राहक प्रत्येक बॉल पर अपने क्रिकेट ज्ञान के अनुसार जबाव देंगे और इनाम जीतेंगे। इनाम जीतने के साथ साथ क्रिकेट के शौकीनों के लिए अपने क्रिकेटिया ज्ञान और क्रिकेटिया समझ को दिखाने का यह अद्भुत मौका है।
मैच शुरू होने से पहले फैंस क्रिकेट पोल और क्विज में भाग ले सकते हैं। इस बार मैदान से फैंस बेशक नदारद हैं पर ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’ में अपनी पसंदीदा टीम को वे जरूर चीयरअप कर सकते हैं। मैच रिजल्ट, मैच शेयड्यूल और लाइव गेम स्कोर की जानकारियां भी साथ मिलेंगी।
‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’ गेम को MyJio ऐप में JioEngage सेक्शन से एक्सेस किया जा सकता है। Google Play Store और Apple ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। जियो यूजर्स और नॉन-जियो यूजर्स दोनों ही इस गेम को खेल सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930