नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस पर 3 दीपक दूर करेंगे जीवन के सारे दुख, जानें कैसे – कहां जलाएं। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

धनतेरस पर 3 दीपक दूर करेंगे जीवन के सारे दुख, जानें कैसे – कहां जलाएं।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धनतेरस पर 3 दीपक दूर करेंगे जीवन के सारे दुख, जानें कैसे – कहां जलाएं।

 

Dhanteras 2022: दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को धूमधाम से मनाई जाएगी. शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस पर 3 दीपक जीवन के तमाम संकट दूर कर देते हैं. आइए जानते हैं इन्हें कहां, कब और कैसे जलाएं.

Dhanteras 2022: अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को धूमधाम से मनाई जाएगी. पांच दिवसीय दीपोत्सव का आरंभ धनतेरस से हो जाता है. यह त्योहार खुशियों की रोशनी लेकर आता है. घर-घर में मां लक्ष्मी के स्वागत और प्रभू श्रीराम के 14 साल के वनवास अयोध्या आगमन की खुशी में मिट्‌टी के दीप जलाए जाते हैं. शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस पर 3 दीपक जीवन के तमाम संकट दूर कर देते हैं. आइए जानते हैं इन्हें कहां, कब और कैसे जलाएं.

पहला दीपक

धनतेरस पर पहला दीपक यम के नाम जलाया जाता है. धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में करना उत्तम है इस दिन शाम को घर के बाहर 13 दीपक जलाने से मुख्य द्वार पर दो और बाकी आंगन में. ये दीप नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकते हैं. शास्त्रों के अनुसार यम के निमित्त दीपक परिवार के सदस्यों के सोते समय जलाने का विधान है. इसके लिए पुराना दीपक लें और सरसों के तेल से दीप प्रज्वलित करें. अब दीपक को घर से बाहर कूढ़े के ढेर या नाली के पास दक्षिण की ओर मुख करके रख दें. यह दिशा यम की मानी गई है. दीप रखते समय ये मंत्र बोलें – मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह। त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।’ कहते हैं इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है और नर्क की यात्नाएं नहीं सहेनी पड़ती.

दूसरा दीपक

शास्त्रों के अनुसार धन की समस्या, बीमारियों और बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए दूसरा दीपक बहुत लाभकारी माना गया है. इसे धनतेरस पर घर के बुजुर्ग पूरे पूरे घर में घुमाते हैं और फिर बाहर कहीं दूर रख दिया जाता है. इस प्रक्रिया को घर के सदस्य देखते नहीं. कहते हैं कि यह दीप घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ ले जाता है और जीवन में फिर खुशियां लौट आती हैं.

तीसरा दीपक

धनतेरस और दीपावली की रात घर के साथ-साथ रात में किसी मंदिर में भी गाय के घी का दीप जलाना चाहिए. मान्यता है इससे आय में वृद्धि होती है और कर्ज का बोझ जल्द कम हो जाता है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930