नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय शास्त्रीय गायन में मास्टर चिराग़ सारथी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

भारतीय शास्त्रीय गायन में मास्टर चिराग़ सारथी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय शास्त्रीय गायन में मास्टर चिराग़ सारथी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

खरसिया! मदनपुर खरसिया निवासी संगीत शिक्षक एवं शास्त्रीय गायक रामप्रसाद सारथी के पोते मास्टर चिराग़ सारथी ने ऊंची छलांग लगाई है।
पुणे( महाराष्ट्र) में दिखा दिया छत्तीसगढ़ का जलवा,,,,, यहां आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय गायन में चिराग सारथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुणे में अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें खरसिया मदनपुर निवासी चिराग़ सारथी ने पुरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ‌है,,,,

चिराग सारथी को दुबई में विश्व स्तर पर आयोजित शास्त्रीय गायन के लिए दुबई से आमंत्रण मिला है । चिराग का दुबई में अगस्त 2022 में होने वाले
विश्वस्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में सम्मिलित होना तय है। यहां उल्लेखनीय है कि पुणे शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में किसी को भी प्रथम स्थान हासिल नहीं हुआ क्योंकि इस प्रतियोगिता में अंक निर्धारित है 80% से ऊपर स्थान पाने वाले को प्रथम 80-70% के बीच आने वाले प्रतिभागी को द्वितीय एवम 70-60% को तृतीय स्थान प्राप्त होता है,,,, सम्पूर्ण भारत मे चिराग़ सारथी ने भारतीय स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहराया है ।

चिराग़ सारथी का उम्र 12 वर्ष है स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया में 7 का विद्यार्थी है । पिता घनश्याम सारथी अलोक इंटरनेशनल स्कूल रजघट्टा मे संगीत शिक्षक है और उनके दादा रामप्रसाद सारथी आंल इंडिया स्तर के शास्त्रीय ग़ज़ल,भजन, क्लासिकल गायक के साथ संगीत शिक्षक है।

मास्टर चिराग़ सारथी के चमकीली सफलता से उनके सहपाठी गणों में उनके परिवार में छत्तीसगढ़ सारथी समाज के साथ पुरे खरसिया नगर में हर्ष व्याप्त है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930