नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाकी का मानवीय चेहरा,सीएसपी मंजुलता बाज ने रक्तदान कर की जरूरतमंद की सहायता… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खाकी का मानवीय चेहरा,सीएसपी मंजुलता बाज ने रक्तदान कर की जरूरतमंद की सहायता…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खाकी का मानवीय चेहरा,सीएसपी मंजुलता बाज ने रक्तदान कर की जरूरतमंद की सहायता…

बिलासपुर 27 मई 2022।बिलासपुर ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारयों को अमूमन सख़्त बर्ताव करते ही देखा गया है। ये पेशा ही सख्ती वाला है लेकिन आज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सिविल लाईन सीएसपी मंजुलता बाज ने पुलिस का एक अलग मानवीय चहरा प्रस्तुत किया।

 

दरअसल बेलगहना क्षेत्र में रहने वाला युवक अपनी पत्नी का उपचार कराने सिम्स आया हुआ था। यहां उसकी पत्नी को खून की जरूरत थी। युवक गांव से अकेला आया था। ऐसे में खून का तुरंत इंतज़ाम करना इसके लिए मुश्किल था। जेब में पैसे नहीं, बीमार पत्नी के लिए तत्काल खून की जरूरत और उस पर सिम्स में बदहाली और बदइंतजामी का पहाड़। परेशान युवक थक हारकर सिम्स के बाहर भटक रहा था।
सीएसपी मंजूलता बाज की नजर उस पर पड़ी। युवक की हालत देखकर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने सिम्स में जाकर रक्तदान किया। सीएसपी मंजूलता बाज ने बताया कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। सिम्स के सामने से गुजरते हुए उन्हें एक युवक परेशान हाल में दिखा। गाड़ी रुकवा कर उन्होंने युवक से सामान्य पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर सिम्स आया है। उसकी पत्नी का गायनिक वार्ड में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने खून की कमी बता कर ब्लड की व्यवस्था करने कहा है। वह ग्रामीण क्षेत्र से अकेले आया है। यहां उसकी जान पहचान भी नहीं है। इस कारण वह परेशान है। युवक की परेशानी समझते हुए सीएसपी मंजुलता बाज गायनिक वार्ड पहुंची। डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद उन्होंने महिला के लिए ब्लड डोनेट किया है। साथ ही किसी अन्य समस्या के लिए तत्काल उनसे संपर्क करने के लिए कहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930