नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक का 18 अप्रेल बिलासपुर प्रथम नगर आगमन :-प्रिया शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता आप पार्टी)* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक का 18 अप्रेल बिलासपुर प्रथम नगर आगमन :-प्रिया शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता आप पार्टी)*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक का 18 अप्रेल बिलासपुर प्रथम नगर आगमन :-प्रिया शुक्ला (प्रदेश प्रवक्ता आप पार्टी)*

 

*बिलासपुर जिले के साथ अन्य जिलों के शहरी एवं ग्रामीण कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की तैयारी।*

बिलासपुर:- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आप पार्टी का 18 अप्रेल बिलासपुर पहली बार आगमन हो रहा है छत्तीसगढ़ मे आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप पार्टी ने अपनी रणनीती बनाना शुरु कर दी है ।

संदीप पाठक के बारे मे आपको बता दे कि डॉक्टर संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली में फीजिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि संदीप पाठक को बूथ लेवल तक संगठन बनाने में महारथ हासिल है। इससे पहले 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी डॉक्टर संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी के लिए काम किया था, जिसका नतीजा सबके सामने है।

संदीप पाठक का नाम बेशक कुछ दिनों से चर्चा में है, लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये नाम काफी पुराना और अहम है। बीते तीन वर्षों से आप कोर ग्रुप में वे बतौर रणनीतिकार काम कर रहे हैं। ‘आप’ के खास रणनीतिकारों में उनका नाम शामिल है। दरअसल पाठक पंजाब विधानसभा में AAP की ऐतिहासिक जीत के चाणक्य माने जाते हैं।

*संदीप पाठक का छत्तीसगढ़ के साथ बिलासपुर मुंगेली से नाता*:-

डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था। संदीप आपस में तीन भाई-बहन हैं। छोटे भाई का नाम प्रदीप पाठक है जबकि बहन प्रतिभा पाठक हैं।
बिलासपुर से MSc की पढ़ाई पूरी की और फिर ब्रिटेन में कैंब्रिज से पीएचडी की पढ़ाई पूरी करके वह वापस भारत लौटे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031