नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Pushkar Dhami Shapath Grahan LIVE: सीएम पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, ऋतु खंडूरी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Pushkar Dhami Shapath Grahan LIVE: सीएम पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, ऋतु खंडूरी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Pushkar Dhami Shapath Grahan LIVE: सीएम पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, ऋतु खंडूरी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह उत्तराखंड के 12वें सीएम होंगे। पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

देहरादूनः उत्तराखंड (Uttarakhand Chunav 2022) में भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami Shapath Grahan)) को दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है। धामी बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम के साथ उनके कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह धामी को शपथ दिलाएंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।

Uttarakhand New CM Dhami: हारकर भी जीत गए, कई नामों के बीच धामी ही क्यों भाए

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम पुष्कर धामी के साथ पहाड़ी टोपी में दिखे। थोड़ी देर में मुख्यमत्री पद के लिए धामी शपथ लेंगे।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

-देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की। योगी की जय-जयकार के नारे गूंजे।

-उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री। योगी आदित्यनाथ के साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, असम के सीएम हिमांता बिस्वा सरमा, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गोवा के होने वाले सीएम प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम विप्लब देब भी पहुंचे।

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री भी शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, रामदास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य और गणेश जोशी का नाम मंत्री बनने की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है।

-ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर बनेंगी। वह पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी हैं। वह उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर होंगी।

-टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेसकोर्स गुरुद्वारा में भी मत्था टेका।

-शपथ ग्रहण से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन-पूजन और आरती में हिस्सा लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से भगवान टपकेश्वर मंदिर में आता रहा हूं। हमारे पीएम मोदी के काम पर जनता ने मुहर लगाई है। आज से हमारी सरकार का विधिवत काम होगा। मैं कोई भी शुभ काम शुरू करता हूं तो भगवान टपकेश्वर का आशीर्वाद लेता हूं, इसलिए आज यहां आया। मंत्रियों के सवाल को सीएम टाल गए। समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी हमारी पहली कैबिनेट मीटिंग होगी, तब हम अपने संकल्पों पर फैसला लेंगे।

-बुधवार को शपथ ग्रहण से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी मां से मिलने के लिए खटीमा पहुंचे। मां ने बेटे की आरती उतारी और उन्हें आशीर्वाद दिया।

कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ!

बताया जा रहा है कि सीएम धामी के साथ उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि धामी सरकार 2.0 में धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय, प्रेम चंद्र अग्रवाल, बंसीधर भगत और गणेश जोशी को जगह मिल सकती है। कैबिनेट में शामिल होने वाले लोगों के नाम बुधवार सुबह 11 बजे तक राजभवन से जारी कर दिए जाएंगे।

पूर्ण बहुमत से जीती बीजेपी
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़े गए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी। उसे 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिली थीं। हालांकि, सीएम पुष्कर धामी खुद अपनी सीट पर चुनाव हार गए थे लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें सीएम बनाकर उन पर भरोसा जताया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031