नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान 💐समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान 💐समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान 💐समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

 

खरसिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, प्रशासनिक सहयोग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और समाज में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश साहू (छाया विधायक खरसिया), बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती रामकुमारी राठिया (जनपद अध्यक्ष), श्रीमती पूनम कुर्रे (महिला एवं बाल विकास अधिकारी खरसिया), श्रीमती गायत्री केशरवानी, श्रीमती आरती पटेल (सभापति महिला एवं बाल विकास), श्रीमती बालेश्वरी राठिया, श्रीमती बिंदेश्वरी राठिया (जनपद सदस्य) एवं रमेश राठौर (भाजपा नेता) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महिला पत्रकार श्रीमती आरती वैष्णव, स्वास्थ्य विभाग की CHO भुवनेश्वरी सहिस, अधिवक्ता शानू अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर बसंत मंजरी किस्पोट्टा, कृष्ण वर्मा, योगेश्वरी डनसेना, अनीता पात्रे, उमा देवी साहू, अंजनी राठिया, पुनीता जयसवाल, निशा मिश्रा, सरस्वती टंडन, योगिता साहू, सीमा गबेल, लक्ष्मी पटेल, नम्रता धुरी सहित कई कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने में योगदान देने वाले सरपंचों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से समाज को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं के सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

#महिला_दिवस #NariShakti #Kharsia #WomenEmpowerment #Chhattisgarh #MahilaBalVikas #नारी_शक्ति #महिला_सम्मान 💐

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930