नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सी. एस. आर. महाविद्यालय के छात्रों का बॉक्सिंग ताइक्वांडो एवं कराते के ऑल इंडिया प्रतियोगिता हेतु चयन – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सी. एस. आर. महाविद्यालय के छात्रों का बॉक्सिंग ताइक्वांडो एवं कराते के ऑल इंडिया प्रतियोगिता हेतु चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सी. एस. आर. महाविद्यालय के छात्रों का बॉक्सिंग ताइक्वांडो एवं कराते के ऑल इंडिया प्रतियोगिता हेतु चयन*

कोटा/ बिलासपुर-: सी. एस. आर. महाविद्यालय के छात्र मनीष मरावी कक्षा बी.कॉम. अंतिम वर्ष एवं जलेश्वर गंधार कक्षा बी.ए. द्वितीय वर्ष का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के ताइक्वांडो कराते एवं बॉक्सिंग में हुआ है । उल्लेखनीय है कि कराते के अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता , जो डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई । उस प्रतियोगिता में मनीष कुमार मरावी ने 60 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया , जबकि 50 किलोग्राम वर्ग के प्रतियोगिता में जलेश्वर गंधर्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । दोनों छात्रों का चयन कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, इसी प्रकार बॉक्सिंग में भी मनीष मरावी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर एवं जलेश्वर गंधर्व 50 किलोग्राम वर्ग में जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम वर्ग में मनीष मरावी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर केरल में आयोजित ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा के लिए स्थान बनाया , जबकि 54 किलोग्राम वर्ग में जलेश्वर ने सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया।

दोनों छात्रों को संस्था के प्राचार्य डॉक्टर डी. एन. शर्मा. एवं संचालक डॉ. रंजीत सिंह पवार एवं समस्त महाविद्यालय परिवार में संस्था का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं । विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने भी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930