नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसडीएम कार्यालय का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार….पढ़ें पूरी खबर…राजस्व न्यायालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं के द्वारा जारी आंदोलन के बीच हुई कार्यवाही मचा हड़कम्प.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

एसडीएम कार्यालय का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार….पढ़ें पूरी खबर…राजस्व न्यायालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं के द्वारा जारी आंदोलन के बीच हुई कार्यवाही मचा हड़कम्प..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़ी खबर:छत्तीसगढ़ के यहां पर एसडीएम कार्यालय का बाबू 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार….पढ़ें न्यूज़

.
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एसीबी की टीम ने SDM कार्यायल के बाबू को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू किसान से जमीन डायवर्सन के लिए 1 लाख रूपये की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत किसान ने ACB में कर दी थी।
पूरा घटनाक्रम बेमेतरा जिला के साजा तहसील कार्यायल का है। बताया जा रहा है कि यहां हनी सिंह कश्यप एसडीएम के बाबू के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि बाबू एक किसान के जमीन के डायवर्सन के लिए 1 लाख रूपये की मांग कर रहा था। किसान ने अधिकारी के नाम पर मांगे जा रहे इस रिश्वत की शिकायत ACB में कर दी थी। जिसके बाद सारे मामले की जांच करने के बाद 50 हजार रूपये में सौंदा तय किया गया।आज एसीबी की टीम ने किसान को पैसा देकर एसडीएम कार्यायल के बाबू के पास भेजा गया। जहां जमीन डायवर्सन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते हनी सिंह कश्यप को ACB की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा गया है। वही अधिकारी इस पूरे प्रकरण में कुछ भी बोलने सेे बच रहे है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ACB की टीम ने जीपीएम जिला में यातायात प्रभारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। ACB की इन कार्रवाईयों के बाद एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है…!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930